देवघर के व्यवसायी से मांगी 20 लाख रंगदारी, प्राथमिकी
देवघर: व्यवसायी जितेश राजपाल ने 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी है. इसमें बिहार अंतर्गत पटना के एक मीडिया कंपनी के सीएमडी आलोक कुमार सिंह पर आरोप लगाया है. जिक्र है कि आरोपित द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है. पहले अभाव का हवाला देकर मांगा, नहीं देने पर दी […]
इसके बाद आलोक को उक्त वाट्सअप ग्रुप से रिमूव कर दिया तो 18 सितंबर को जितेश के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा. पुन: फेसबुक मैसेंजर से मैसेज हैक कर मोबाइल पर फारवर्ड किया. इसके बाद 19 सितंबर को जितेश ने आरोपित आलोक को कानूनी नोटिस भेजा. बावजूद वह अपने करतूत से बाज नहीं आया तो जितेश ने उसके विरुद्ध थाने में शिकायत दी. पुलिस से उसने आरोपित पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 599/17 भादवि की धारा 387 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










