ट्रैफिक ब्लॉक के कारण विलंब से चलीं कई ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह: आसनसोल डिवीजन के मधुपुर व लाहाबन स्टेशन मुख्य लाइन पर रेलवे ओवरहेड तार के रखरखाव कार्य के लिए रविवार को यातायात ब्लॉक लिया गया. इस कारण अप की कई ट्रेनें घंटों विलंब से चली. 12333 विभूति सुपरफास्ट 12 घंटे, हिमगिरी सुपरफास्ट नौ घंटे, 63561 आसनसोल-झाझा पैसेंजर चार घंटे, 53131 सियालदह-मुजफ्फरपुर फास्ट पैसेंजर एक घंटा, […]

विज्ञापन
जसीडीह: आसनसोल डिवीजन के मधुपुर व लाहाबन स्टेशन मुख्य लाइन पर रेलवे ओवरहेड तार के रखरखाव कार्य के लिए रविवार को यातायात ब्लॉक लिया गया. इस कारण अप की कई ट्रेनें घंटों विलंब से चली.

12333 विभूति सुपरफास्ट 12 घंटे, हिमगिरी सुपरफास्ट नौ घंटे, 63561 आसनसोल-झाझा पैसेंजर चार घंटे, 53131 सियालदह-मुजफ्फरपुर फास्ट पैसेंजर एक घंटा, 12369 हावड़ा- हरिद्वार कुंभ सुपरफास्ट 19 घंटे विलंब से चली.

वहीं डाउन की ट्रेनों में 12370 हरिद्वार-हावड़ा कुंभ सुपरफास्ट 13 घंटे, 13006 पंजाब मेल 11 घंटे, 13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस तीन घंटे, 12334 विभूति सुपरफास्ट तीन घंटे, 12304 पूर्वा सुपरफास्ट एक घंटा, 13020 काठगोदाम- हावड़ा बाघ एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से चली. ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola