दुस्साहस. पालोजोरी की घटना, आरोपित गिरफ्तार नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी: थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने महेशबथान निवासी आरोपित युवक (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 16 सितंबर की शाम छह बजे छात्रा अपने गांव के एक दुकान में बिस्कुट […]

विज्ञापन
पालोजोरी: थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने महेशबथान निवासी आरोपित युवक (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 16 सितंबर की शाम छह बजे छात्रा अपने गांव के एक दुकान में बिस्कुट लाने गयी. तभी वहां मौजूद उसकी एक सहेली ने उसे मैदान घूमने के लिए चलने को कहा. उसकी बातों में आकर छात्रा जाने लगी तभी रास्ते में सहेली उसे अकेला छोड़ कर भाग गयी. वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे महेशबथान गांव के मुरगाबनी टोला के करमु कोल का बेटा बुटो कोल उसका हाथ पकड़ कर मैदान ले गया व उसके साथ दुष्कर्म किया. सुनसान रहने के कारण फायदा उठाते हुए आरोपित युवक ने रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया.

17 सितंबर की सुबह युवक मैदान में ही पीड़िता को छोड़कर भाग गया. वह किसी तरह उठ कर गांव के एक व्यक्ति के घर में सो गयी. घर वालों को सूचना मिलने के बाद वे उसे उठा कर घर ले गये. घरवालों व गांव वालों को घटना की जानकारी देने के बाद वह अपने मामा व अपनी मां के साथ थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया. पुलिस ने कांड संख्या 133/17 भादवि की धारा 376 व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola