नैयाडीह मौजा में तैयार किया प्लॉट का नक्शा, 508 विस्थापितों का बनेगा सपनों का घर
देवघर : देवघर एयरपोर्ट के 508 विस्थापितों का नैयाडीह मौजा में सपनों का आशियाना बनेगा. इसकी प्रक्रिया तेज हो गयी है. नैयाडीह मौजा में 508 विस्थापितों को 19.5 एकड़ जमीन आवंटित की गयी है. भवन प्रमंडल विभाग द्वारा जमीन में अलग-अलग विस्थापितों का फ्लैट निर्माण करने के लिए जमीन का नक्शा तैयार कर लिया गया […]
प्रत्येक विस्थापित परिवार का सात सौ वर्गफीट में मकान का निर्माण होगा. प्रशासन ने कुछ दिनों पहले लॉटरी के माध्यम से विस्थापितों को अपने नजदीकी परिवार के सदस्यों (विस्थापित) के साथ मिलकर संयुक्त रुप से प्लॉट प्राप्त करने अवसर दिया था. इसमें लॉटरी में 14 मौजा के 508 विस्थापितों को प्लॉट के क्रम संख्या के अनुसार जमीन आवंटित की गयी.
भवन निर्माण विभाग अब नैयाडीह मौजा में उक्त प्लॉट का सीमांकन कर अब पीलर लगाने का कार्य शुरू करेगी, उसके बाद कन्स्लटेंट के जरिये फ्लैट का नक्शा तैयार होगा व टेंडर कर फ्लैट का निर्माण शुरू होगा. सरकार ने मकान खाली करने वाले प्रत्येक विस्थापित परिवार को 10.36 लाख रुपये मुहैया कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










