अनुसंधान: आधार नंबर लेकर साइबर ठग उड़ा रहे पैसे, सात साइबर ठगों की तलाश
देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा के सात साइबर ठगों की तलाश मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ पुलिस एक साथ कर रही है. लगातार तीसरे दिन एमपी व छत्तीसगढ़ पुलिस की घोरमारा इलाके में छापेमारी की गयी है. साइबर ठग अब वैसे लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिनका आधार नंबर बैंक खाता से लिंक हो […]
बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के भोपाल में एक व्यापारी से घोरमारा के साइबर ठग ने फरजी बैंक अधिकारी बनकर उनका आधार नंबर पूछा व पांच लाख रुपये उनके खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया. ठग ने पहले पांच लाख रुपये एक एप्प में ट्रांसफर किया व उसके बाद 10 बार में 50-50 हजार रुपये अपने कार्ड में ट्रांसफर कर लिया. सूत्रों के अनुसार, साइबर ठग ने जिस कार्ड का इस्तेमाल किया है वह कार्ड करमाटांड़ के एक मजदूर के नाम से है. पिछले दो वर्ष के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी घोरमारा से साइबर ठगी के मामले में कई युवकों को गिरफ्तार की था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










