लाेक अदालत : 13 मामले िनष्पादित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मासिक लोक अदालत का आयोजन न्याय सदन देवघर में शनिवार को हुआ. जिसके माध्यम से कुल 13 मामलों का निष्पादन सुलह के आधार पर किया गया. मामलों की सुनवाई के लिए दो बेंच बनाये गये थे. जिसमें न्यायिक पदाधिकारी, विभागीय पदाधिकारी व पैनल लॉयर मौजूद थे. जिले […]
विज्ञापन
देवघर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मासिक लोक अदालत का आयोजन न्याय सदन देवघर में शनिवार को हुआ. जिसके माध्यम से कुल 13 मामलों का निष्पादन सुलह के आधार पर किया गया. मामलों की सुनवाई के लिए दो बेंच बनाये गये थे. जिसमें न्यायिक पदाधिकारी, विभागीय पदाधिकारी व पैनल लॉयर मौजूद थे.
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के दर्जनों लोग आये व मुकदमों में सुलह कराने का काम किया. निष्पादित मामलों में वन विभाग, बिजली विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग आदि के थे. एनआइ एक्ट के मामलों का भी निष्पादन किया गया. इस अवसर पर सेशन जज चार लोलार्क दुबे, सेशन जज पांच रवि रंजन, डालसा के सचिव प्रभात कुमार शर्मा, एसडीजेएम संजय कुमार सिंह, जेएम एबी मिंज, एके मिंज आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










