एक सप्ताह से गायब महिला की अब तक सुराग नहीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ससुरालवालों ने जतायी अनहोनी की आशंका पुलिस से लगायी गुहार सारठ : थाना क्षेत्र के पश्चिम कनाली निवासी मुन्नी देवी 18 अगस्त से ही लापता है. महिला के ससुर थानु राणा ने महिला की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करायी है. अबतक पुलिस महिला का कोई सुराग नहीं तलाश सकी है. परिजन पुलिस पर मामले […]
विज्ञापन
ससुरालवालों ने जतायी अनहोनी की आशंका
पुलिस से लगायी गुहार
सारठ : थाना क्षेत्र के पश्चिम कनाली निवासी मुन्नी देवी 18 अगस्त से ही लापता है. महिला के ससुर थानु राणा ने महिला की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करायी है. अबतक पुलिस महिला का कोई सुराग नहीं तलाश सकी है. परिजन पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगा रहे हैं.
थाना में दिये शिकायत में कहा गया है कि वह अपनी बेटी के साथ घर में सोयी थी. पति बेंगलुरु में काम करता है. आधी रात को ही वह घर से कहीं निकल गयी. देवर पांडव की जब रात में नींद खुली तो उसने दरवाजा खुला पाया. परिजनों ने बताया कि घटना की रात मुन्नी के मोबाइल पर एक फोन भी आया था.
पति आनंद राणा ने बताया कि मां के बिना उनके दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. एसपी को भी इसकी जानकारी दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










