मारपीट व छिनतई के आरोपित की तलाश में देवघर पहुंची धनबाद पुलिस

Updated:
विज्ञापन

देवघर : मारपीट व छिनतई कांड के आरोपित की खोज में धनबाद थाना की पुलिस गुरुवार को देवघर पहुंची. यहां नगर थाना गश्ती दल के सहयोग से धनबाद पुलिस ने आरोपित के ठिकाने पुराना अग्निशमन कार्यालय के समीप बेलाबगान मुहल्ले में छान मारा. समाचार लिखे जाने तक धनबाद पुलिस टीम को आरोपित के बारे में […]

विज्ञापन

देवघर : मारपीट व छिनतई कांड के आरोपित की खोज में धनबाद थाना की पुलिस गुरुवार को देवघर पहुंची. यहां नगर थाना गश्ती दल के सहयोग से धनबाद पुलिस ने आरोपित के ठिकाने पुराना अग्निशमन कार्यालय के समीप बेलाबगान मुहल्ले में छान मारा. समाचार लिखे जाने तक धनबाद पुलिस टीम को आरोपित के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है. जानकारी हो कि छापेमारी में धनबाद थाना के एएसआइ दशरथ सिंह पहुंचे. उन्होंने बताया कि धनबाद थाना कांड संख्या 349/17 भादवि की धारा 341, 323, 406, 427, 379, 34 के तहत दर्ज प्राथमिकी में पुराना फायर स्टेशन के समीप बेलाबगान निवासी केशव शर्मा आरोपित है. केशव की तलाश में ही वे देवघर पहुंचे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola