सारठ : राखी के दिन सात साल की मासूम से दुष्कर्म, हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

सारठ : बहनों की रक्षा करने की कसम खानेवाले समाज में रक्षा बंधन के दिन एक सात साल की बच्ची निर्भया (काल्पनिक नाम) दुष्कर्म की शिकार हो गयी. घटना देवघर के सारठ थाना क्षेत्र की है. गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. घटना के बाद वह लड़की को बेहोशी की हालत […]
एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सारठ थाना प्रभारी को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देष दिया.इसके बाद 15 मिनट के अंदर ही थाना प्रभारी एनडी राय सीएचसी पहुंचे तथा चिकित्सक से घटना की जानकारी ली. चिकित्सक डाॅ विधु बिनोद ने बताया कि पीड़िता के आंतरिक अंगो में गहरे जख्म हैं. उसकी हालत काफी नाजुक थी. इस कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
इसके बाद थाना प्रभारी भथरिया गांव पहुंचे और दो युवकों को हिरासत में लिया. पुलिस ने उनके नाम का खुलासा नहीं किया है. पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए देवघर सदर अस्पताल में पुलिस की टीम भेजी गयी है. सारठ पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार एवं मधुपुर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने थाने पहुंच कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




