आशा देवी को मिली नयी जिंदगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : देवघर सदर अस्पताल में कई दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रही आशा देवी की खबर प्रभात खबर ने प्रकाशित की. खबर पर मां ललिता हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर के एमडी शिवदत्त शर्मा उर्फ शंभू शर्मा ने अपने अस्पताल में अाशा के इलाज का बीड़ा उठाया. एंबुलेंस भेज कर उन्होंने आशा को […]
विज्ञापन
देवघर : देवघर सदर अस्पताल में कई दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रही आशा देवी की खबर प्रभात खबर ने प्रकाशित की. खबर पर मां ललिता हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर के एमडी शिवदत्त शर्मा उर्फ शंभू शर्मा ने अपने अस्पताल में अाशा के इलाज का बीड़ा उठाया. एंबुलेंस भेज कर उन्होंने आशा को अपने अस्पताल में भरती करवाया.
वहां उसका डॉक्टरों ने इलाज किया, जरूरी अॉपरेशन किया और महीनों से पीढ़ा झेल रही आशा को नयी जिंदगी मिल गयी. रविवार को मां ललिता हॉस्पीटल से उसे छुट्टी दी गयी. वह अब प्रसन्न होकर अपने परिजनों के साथ अपने घर चली गयी. जाते-जाते आशा और उनके परिजनों ने उसे नयी जिंदगी देने के लिए प्रभात खबर और मां ललिता अस्पताल प्रबंधन आभार जताया है.
मां तारा के कायल हैं कि उनकी कृपा हुई और प्रभात खबर ने आशा देवी की पीड़ा को सामने लाया. प्रभात खबर के प्रयास से ही आशा देवी स्वस्थ हो सकी. आशा देवी की तरह कोई भी जरूरतमंद, जिसे इलाज की जरूरत होगी. वैसे जरूरतमंद के लिए हर पल वे इलाज की सुविधा मुहैया कराने को तत्पर रहेंगे. इस तरह की सेवा से उन्हें आत्मीय संतुष्टि मिलती है.
-शिवदत्त शर्मा उर्फ शंभू शर्मा, एमडी, मां ललिता हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










