तनाव : गांव पुलिस छावनी में तब्दील, दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी कर रहे कैंप, धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक सामान फेंका
मधुपुर/करौं: करौं थाना क्षेत्र के नावाडीह में एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने आपत्तिजनक सामान फेंक कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है. जिनमें से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना […]
तत्काल प्रशासन ने सभी वाहनों को मौके से हटवा कर दो किलोमीटर दूर लगवा दिया. पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, करौं सीओ अखिलेश कुमार, मधुपुर सीओ संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार, पालोजोरी पुलिस निरीक्षक बीके सिंह, सारठ थाना प्रभारी एनडी राय, पालोजोरी थाना प्रभारी नवीन कुमार, मारगोमुंडा थाना प्रभारी असीम कमल टोपनो, चितरा थाना प्रभारी व करौं के अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया. इसके बाद धार्मिक स्थल से आपत्तिजनक सामान हटाया गया. जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. वहीं विशेष शाखा के प्रभारी डीएसपी शिवाजी सिंह, एसआइ रामचंद्र सिंह आदि ने भी पहुंच कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










