भाजपा किसान मोरचा ने अॉर्गेनिक खेती करने पर दिया बल
देवीपुर: भारतीडीह गांव में भाजपा किसान मोरचा ने किसान चौपाल का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा किसान मोरचा प्रदेश मंत्री दयानंद मंडल व जिला महिला अध्यक्ष अनीशा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित की. कार्यक्रम में किसानों को अॉर्गेनिक खेती करने के लिये जागरूक किया गया. प्रदेश महामंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के […]
जिसमें गांव में किसानों के लिये खेती लायक जमीन लिये तालाब, कुंआ, डीप बोरिंग आदि किया गया है या नहीं, इसकी जानकारी ली जा रही है. कहा कि किसानों को अगर खेती के लिये किसी भी प्रकार की सुविधा चाहिये तो वे लिखित रूप में आवेदन दें. वह मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर समस्या का समाधन कराएंगे.
सरकार द्वारा श्वेत क्रांति के तहत किसानों को अनुदान के तहत गाय देने की भी जानकारी दी. वहीं प्रदेश बीस सूत्री सदस्य हीरा लाल मंडल ने किसानों को फसल बीमा के बारे में जानकारी दी तथा सरकार द्वारा चलाये जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया. ग्रामीणों ने गांव की नदी पर पुल बनाने की मांग की. मौके पर तेली साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष अरुण साह, करौं प्रखंड प्रमुख पवन मंडल, युवा अध्यक्ष जितेंद्र मंडल, पवन मंडल, प्रकाश मंडल, सर्वेश्वर मंडल, रंजीत मंडल, छोटन मंडल, सुभाष मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










