जेल में बाबा परिहस्त पर सीसीए प्रभावी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जेल अधीक्षक ने डीसी को भेजी रिपोर्ट देवघर : सीसीए लगते ही जेल में बंद बाबा परिहस्त के साथ उसी अनुरूप ट्रीटमेंट किया जा रहा है. जेल में बंद जितने भी संगीन मामलों के आरोपित है. सभी पर पैनी निगाह रखी जा रही है. सीसीटीवी सर्विलांस को अधिक कारगर बनाया गया है. सीसीए का अनुपालन […]
विज्ञापन
जेल अधीक्षक ने डीसी को भेजी रिपोर्ट
देवघर : सीसीए लगते ही जेल में बंद बाबा परिहस्त के साथ उसी अनुरूप ट्रीटमेंट किया जा रहा है. जेल में बंद जितने भी संगीन मामलों के आरोपित है. सभी पर पैनी निगाह रखी जा रही है. सीसीटीवी सर्विलांस को अधिक कारगर बनाया गया है. सीसीए का अनुपालन जेल में हो गया है. इस संबंध में जेल अधीक्षक ने आदेश का अनुपालन प्रतिवेदन डीसी को भेज दिया है. साथ ही इसकी प्रतिलिपि गृह विभाग को भी भेज दी है. सीसीए लगने के बाद अब कारा के अंदर बाबा की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. कारा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवंबर 2016 में काराधीन आरोपित बाबा परिहस्त सहित अंकित साह व संतोष दास पर सीसीए लगाने की अनुशंसा की गयी थी.
जेल में बाबा परिहस्त पर…
बाद में अपील के बाद हाइकोर्ट के आदेश पर बाबा परिहस्त व अंकित साह पर लगाया गया सीसीए टूट गया था. वहीं आरोपित संतोष दास के खिलाफ लगाये गये सीसीए को हाइकोर्ट द्वारा तीन माह के लिये बरकरार किया गया था. बैंक डकैती के आरोपित सुनील दास व उपेंद्र यादव पर भी सीसीए के तहत कार्रवाई चल रही है.
काराधीन आरोपितों की गतिविधियों पर पैनी निगाह
गंभीर मामलों में काराधीन आरोपितों की गतिविधियों पर पुलिस के वरीय पदाधिकारियों की पैनी निगाह है. उन आरोपितों की गतिविधियों पर क्लोज मॉनिटरिंग हो रही है. बाहर से रोजाना उन आरोपितों से कौन-कौन मिलने जा रहे हैं, इस पर भी पुलिस के वरीय पदाधिकारियों द्वारा निगरानी रखी जा रही है. वहीं जमानत पर बाहर रह रहे कौन आरोपित विधि-व्यवस्था में व्यवधान कर रहे हैं, इसपर भी मुस्तैदी से निगरानी रखी जा रही है. ऐसे टॉप-20 आरोपितों की सूची पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने फाइनल कर ली है. बहुत जल्द उन आरोपितों को जिला बदर करने की दिशा में कदम उठाया जायेगा. साथ ही जो आरोपित न्यायिक हिरासत में काराधीन हैं, उनपर सीसीए लगाने की अनुशंसा हो सकती है.
जेल में सीसीटीवी सर्विलांस पर रहेंगे सीसीए के आरोपित
2016 में भी बाबा समेत तीन आरोपितों पर की गयी थी सीसीए लगाने की अनुशंसा
तीन महीने के लिये संतोष दास पर लगा था सीसीए
बैंक डकैती के आरोपित सुनील व उपेंद्र पर भी सीसीए लगाने की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










