कांवरियों ने किया देवघर-दुमका पथ जाम
देवघर : देवघर से बासुकिनाथ मार्ग पर बस नहीं चलने एवं ऑटो चालकों द्वारा एक यात्री से दो सौ से तीन सौ रुपये मांगें जाने के विरोध में कांवरियों ने देवघर-दुमका मुख्य पथ पर झौंसागढ़ी बरगाछ के समीप शाम पांच बजे से करीब एक घंटा तक सड़क जाम कर दिया. मुख्य पथ पर ही कांवरियों […]
प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद कांवरियों ने सड़क जाम खत्म किया. इलाहाबाद से आये कांवरिया रोहित शर्मा, बंगाल के मुंशी लाल, लखनऊ के देव बिहारी व राजगीर के कमल किशन ने कहा कि बाबा मंदिर में जलार्पण के बाद बासुकिनाथ जाने के लिए घंटों बस का इंतजार किया. दोपहर से शाम हो गया. लेकिन, पूजा-अर्चना के लिए बासुकिनाथ जाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है. बस नहीं चल रही है.
ऑटो वाले भी किराये के नाम पर मनमाना रकम वूसल रहे हैं. कांवरियों की परेशानी को दूर करने के लिए अबतक कोई पहल नहीं की गयी है. पूजा-अर्चना के लिए बासुकिनाथ जाने वालों में महिला व बच्चे भी शामिल हैं. सभी सुबह से भूखे-प्यासे हैं. इधर, सड़क जाम की वजह से वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा. स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










