बाबा मंदिर में बीएसएनएल की 4 जी हॉटस्पॉट सेवा शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : अगले तीन माह के दौरान संताल परगना के इलाके में बीएसएनएल सेवा दुरूस्त होगी. इसके लिए बीएसएनएल प्रबंधन लगातार प्रयासरत है. शुरुआती चरण में दुमका से रांची तक हायर्ड मीडिया के जरिये कनेक्टिविटी बनायी गयी है. साथ ही देवघर से धनबाद के बीच रेलटेल सुविधा भी बहाल की गयी है. इस वजह से […]
विज्ञापन
देवघर : अगले तीन माह के दौरान संताल परगना के इलाके में बीएसएनएल सेवा दुरूस्त होगी. इसके लिए बीएसएनएल प्रबंधन लगातार प्रयासरत है. शुरुआती चरण में दुमका से रांची तक हायर्ड मीडिया के जरिये कनेक्टिविटी बनायी गयी है. साथ ही देवघर से धनबाद के बीच रेलटेल सुविधा भी बहाल की गयी है. इस वजह से केबुल कटने की समस्या काफी कम हुई है.
उक्त बातें बीएसएनएल, झारखंड के सीजीएम केके ठाकुर ने कही. वे देवघर में कांवरिया हित में शुरू किये गये विभागीय शिविर का उदघाटन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पहले फेज में साहिबगंज अौर दूसरे फेज में पाकुड़, जामताड़ा व गोड्डा आदि जिलों में बंद पड़े बीटीएस को चालू करने, बैटरी बदलने व नेटवर्क को दुरुस्त करने आदि का काम होगा. दिल्ली से इसकी लगातार मोनीटरिंग हो रही है. इसके लिए विभाग के इटीआर व इटी सेक्शन को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. इस क्षेत्र में वे अगले तीन माह के दौरान आवश्यक उपकरण इंस्टॉल करेंगे. हर हाल में संताल परगना में बीएसएनएल की स्थिति में सुधार दिखेगा.
देवघर में टूजी व थ्रीजी सेवा की समस्या होगी दूर : उपभोक्ताअों की समस्याअों को देखते हुए देवघर में टूजी- थ्री जी सेवा को दुरूस्त किया जा रहा है. इस क्रम में शहर के 37 स्थलों पर लाइन फॉल्ट मिली है. उसे दूर किया गया है. स्पेशल इंस्ट्रूमेंट्स देकर दो से तीन दिनों में, बंद पड़े बीटीएस को, चालू किया जायेगा. ताकि कनेक्टिविटी की कोई समस्या न रहे.
सीजीएम ने की 4 जी हॉटस्पॉट सेवा की शुरुआत
सीजीएम ने कहा कि मासव्यापी श्रावणी मेला-2017 की पहली सोमवारी को देवघर स्थित अोल्ड एक्सचेंज परिसर में बीएसएनएल शिविर का उदघाटन किया गया है. जबकि बाबा मंदिर स्थित उमा भवन में बीएसएनएल की फोर जी हॉटस्पॉट सेवा शुरू की गयी है. इसके जरिये मंदिर में पहुंचने वाले किसी भी कंपनी के उपभोक्ता फोर जी सुविधा ले सकते हैं. बीएसएनएल उपभोक्ताअों को एक नॉमिनल रेट तथा दूसरी अन्य कंपनियों को रीजनेबल दर भुगतान करना होगा. वहीं अोल्ड एक्सचेंज शिविर में पहुंचने वाले थके-हारे कांवरिया बंधु, श्रद्धालुअों व पर्यटकों को मोबाइल रिचार्ज करने, नया सिम लेने, आधार से नंबर को लिंक करने, टॉप अप डलवाने से लेकर जरूरत मंद लोग लैंडलाइन से देशभर में कहीं भी बात कर सकते हैं. इस अवसर पर दुमका एसएसए के टीडीएम पीके सिंह, डीइटी शशांक रजक, एसडी(इ) राकेश शुक्ला, डीटीअो(मोबाइल) अशोक कुमार, अभय झा, रमेश यादव, कृपाकांत समेत दर्जनों की संख्या में बीएसएनएल कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










