देवघर से बासुकिनाथ के बीच आज से चलेगी पर्यटन विभाग की बस

Updated:
विज्ञापन

देवघर : सिटी बस की तर्ज पर पर्यटन विभाग की अोर से मेला में आने वाले कांवरिया, श्रद्धालुअों व पर्यटकों की सुविधा के लिए देवघर से बासुकिनाथ के बीच बस सेवा शुरू की जायेगी. जेटीडीसी की अोर से यह सेवा श्रावणी मेला की पहली सोमवारी से शुरू होने की संभावना है. यह जानकारी पर्यटन विभाग, […]

विज्ञापन

देवघर : सिटी बस की तर्ज पर पर्यटन विभाग की अोर से मेला में आने वाले कांवरिया, श्रद्धालुअों व पर्यटकों की सुविधा के लिए देवघर से बासुकिनाथ के बीच बस सेवा शुरू की जायेगी. जेटीडीसी की अोर से यह सेवा श्रावणी मेला की पहली सोमवारी से शुरू होने की संभावना है. यह जानकारी पर्यटन विभाग, झारखंड(जेटीडीसी)

के महाप्रबंधक राजीव रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालु व पर्यटक देवघर से चलकर त्रिकुट पहाड़, रोप-वे, घोरमारा पेड़ा बाजार, बासुकिनाथ मंदिर तक सुलभ तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे. भीड़ बढ़ी तो बसों की संख्या में वृद्धि की जायेगी. इस अवसर पर नटराज विहार के प्रबंधक प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola