साइबर ठगों की तलाश में देहरादून पुलिस का जसीडीह में छापा

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह : साइबर ठगी के आरोपित की तलाश में उत्तराखंड राज्य की देहरादून पुलिस रविवार को जसीडीह पहुंची. इस दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. हालांकि पुलिस को आरोपित की सही जानकारी नहीं मिलने पर वापस लौट गयी. जानकारी के अनुसार, करीब चार माह पहले देहरादून के दो व्यक्ति से […]

विज्ञापन

जसीडीह : साइबर ठगी के आरोपित की तलाश में उत्तराखंड राज्य की देहरादून पुलिस रविवार को जसीडीह पहुंची. इस दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. हालांकि पुलिस को आरोपित की सही जानकारी नहीं मिलने पर वापस लौट गयी. जानकारी के अनुसार, करीब चार माह पहले देहरादून के दो व्यक्ति से फोन पर उनके एटीएम की पूरी जानकारी लेकर साइबर आरोपितों ने बैंक खाते से लाखों रुपये की निकासी कर ली थी.

घटना के बाद साइबर पुलिस थाना देहरादून में कांड संख्या 12/17 व 14/17 के तहत मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद पुलिस ने छानबीन के क्रम में दोनों मोबाइल पर जिन नंबरों से फोन किया गया था, उनका डिटेल निकाला, तो पता चला कि दोनों आरोपित जसीडीह थाना क्षेत्र के हैं. इसके बाद रविवार को देहरादून थाना के इंस्पेक्टर मारूत साह समेत दो अन्य पुलिसकर्मी जसीडीह थाना पहुंचे. उन्होंने जसीडीह पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के अमरपुर में गुलो ठाकुर व नावाडीह गांव के विजय ठाकुर की तलाश की, लेकिन गांव में दोनों नाम के किसी व्यक्ति का पता नहीं चला. इसके बाद पुलिस बैरंग लौट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola