कैश की कमी, शहर के अधिकांश एटीएम हुए कैशलेस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बैंक की कार्यशैली का खामियाजा स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी भुगतेंगे देवघर : श्रावणी मेला शुरू हो गया है. लेकिन शहर के बैंक कैश की कमी झेल रहे हैं. यही कारण है कि शहर के अधिकांश एटीएम कैशलेस हो गये हैं. खासकर देवघर की लीड बैंक स्टेट बैंक अॉफ इंडिया […]
विज्ञापन
बैंक की कार्यशैली का खामियाजा स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी भुगतेंगे
देवघर : श्रावणी मेला शुरू हो गया है. लेकिन शहर के बैंक कैश की कमी झेल रहे हैं. यही कारण है कि शहर के अधिकांश एटीएम कैशलेस हो गये हैं. खासकर देवघर की लीड बैंक स्टेट बैंक अॉफ इंडिया का हाल भी खास्ता है. एसबीआइ भी अपने ग्राहकों को एटीएम से कैश देने की सुविधा नहीं दे पा रहा है. शहर के एटीएम पर ध्यान दें तो टॉवर चौक, साधना भवन स्थित इ-कार्नर, राय एंड कंपनी मोड़ स्थित एटीएम, मंदिर मोड़, बाजला चौक, सलौनाटांड़ स्थित एटीएम, वीआइपी चौक के पास, तिवारी चौक सहित अन्य जगहों के एटीएम कैशलेस हो गये हैं. इस कारण देवघर शहर के लोग तो परेशान हैं ही,
अब लाखों श्रद्धालु रोजाना बाबाधाम आ रहे हैं, ये लोग भी भटक रहे हैं. प्लोटिंग पोपुलेशन को एटीएम से कैश निकासी की सुविधा मुहैया कराने की बैंकों ने तैयारी नहीं की. एक लाख से अधिक लोग रोजाना अभी एक माह तक देवघर आयेंगे. सभी विभागों ने श्रद्धालुओं को सुविधा देने की तैयारी की लेकिन देवघर के बैंकों ने खासकर एसबीआइ जो लीड बैंक है, उसने कोई तैयारी नहीं की. अब बैंक की इस कार्यशैली का खामियाजा स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी भुगतेंगे. इस संबंध में एसबीआइ के डीजीएम परेशचंद्र बारीक के अॉफिशियल नंबर 9771469967 व एसबीआइ मुख्य शाखा साधना भवन के एजीएम के मोबाइल नंबर 9771435421 पर संपर्क करने की कोशिश की गयी. लेकिन दोनों अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










