अभाविप ने मनाया स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम . राष्ट्रीय छात्र दिवस एएस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया डॉ अशोक कुमार नगर अध्यक्ष व ऋषिकेश कुमार नगर मंत्री बनाये गये देवघर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय छात्र दिवस एएस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया. विभाग प्रमुख प्रो एलके देव, जिला प्रमुख प्रो डीपी मंडल, प्रदेश […]

विज्ञापन

कार्यक्रम . राष्ट्रीय छात्र दिवस एएस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया

डॉ अशोक कुमार नगर अध्यक्ष व ऋषिकेश कुमार नगर मंत्री
बनाये गये
देवघर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय छात्र दिवस एएस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया. विभाग प्रमुख प्रो एलके देव, जिला प्रमुख प्रो डीपी मंडल, प्रदेश सह छात्रा प्रमुख एम गुप्ता एवं जिला संयोजक आर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान संगोष्ठी का आयोजन तथा नगर इकाई की नयी कमेटी की घोषणा की गयी. जिला प्रमुख प्रो डीपी मंडल ने कहा कि आज गर्व के साथ हम छात्र दिवस व विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का स्थापना दिवस मना रहे हैं. आज ही के दिन शुरू हुआ यह संगठन विशाल वटवृक्ष के रूप में फैलता जा रहा है.
विभाग प्रमुख ने कहा कि हम युवा वर्ग समाज के आइने के रूप में कार्य करते हैं. हमें चरित्रवान एवं शील बनना चाहिए. समाज के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तम शाही ने कहा कि अभाविप के निरंतर कार्य एवं छात्रों के बीच लोकप्रियता के कारण विद्यार्थी परिषद ने छात्र संघ चुनाव में परचम लहराया है. मंच संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजाराम सिंह चौहान व धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक राजेंद्र कुमार ने किया. इस अवसर पर जिला संयोजक राजेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजाराम सिंह चौहान, आकाश भारती, आशीष विद्यार्थी, नवीन राय, रवि पांडेय, कृष्णा यादव, सत्यम ओझा, अविनाश कुमार, प्रताप कुमार, अभिषेक खवाड़े, जयकिशोर शाही, उज्जवल कुमार आदि उपस्थति थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola