सत्संग आश्रम आये पश्चिम बंगाल के युवक की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत देवघर : सत्संग आश्रम पहुंचे पश्चिम बंगाल अंतर्गत चौबीस परगना जिले के सेदपुर दो नंबर डीपीनगर निवासी एक 34 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान परवाशीष धर के रुप में की गयी है. बताया जाता है कि परवाशीष की अचानक तबीयत बिगड़ी और स्थानीय लोगों […]
विज्ञापन
अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
देवघर : सत्संग आश्रम पहुंचे पश्चिम बंगाल अंतर्गत चौबीस परगना जिले के सेदपुर दो नंबर डीपीनगर निवासी एक 34 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान परवाशीष धर के रुप में की गयी है. बताया जाता है कि परवाशीष की अचानक तबीयत बिगड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने परवाशीष को देखते ही ब्रॉड डेड घोषित कर दिया. इधर शाम में मामले की सूचना पाकर मृतक की पत्नी रत्ना धर परिजनों व मुहल्ले वासियों के साथ देवघर पहुंची. पत्नी सहित परिजनों ने बताया कि परवाशीष डायबिटीज से ग्रस्त थे. उनका इलाज भी चल रहा था. पता चला कि अचानक उसे चक्कर आया था व गिर गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










