बिजली भी मिलेगी या चलता रहेगा मरम्मत कार्य
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिजली संकट से परेशान शहरवासियों का धरना-प्रदर्शन अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान शहरवासियों ने अब आंदोलन का रुख अपना लिया है. आप और हम के बैनर तले शहरवासियों ने धरना-प्रदर्शन किया. मधुपुर : शहर व ग्रामीण इलाकों में चरमरायी बिजली व्यवस्था के खिलाफ आप और हम के तत्वावधान में शनिवार को गांधी चौक में एक […]
विज्ञापन
बिजली संकट से परेशान शहरवासियों का धरना-प्रदर्शन
अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान शहरवासियों ने अब आंदोलन का रुख अपना लिया है. आप और हम के बैनर तले शहरवासियों ने धरना-प्रदर्शन किया.
मधुपुर : शहर व ग्रामीण इलाकों में चरमरायी बिजली व्यवस्था के खिलाफ आप और हम के तत्वावधान में शनिवार को गांधी चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन के संयोजक मुकेश शर्मा व जियाउल हक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच दिनों के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 13 जुलाई के बाद उनका संगठन किसी भी दिन से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने व सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जायेगा. इसकी सारी जवाबदेही विद्युत विभाग के अधिकारियों पर होगी. इसके अलावे एसडीओ के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें मांग की गयी कि 20 से 22 घंटे नियमित रूप से बिजली बहाल हो, प्रत्येक ट्रांसफाॅर्मर में एबी स्वीच लगाया जाये, सभी जगह 11 हजार केवीए तार के नीचे गार्ड वायर लगाया जाये,
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति बंद करने आदि मांगें शामिल हैं. अन्य वक्ताओं ने कहा कि ग्रिड बनने के बाद भी बिजली आपूर्ति में पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है. यदि विभाग का लचर रवैया नहीं सुधरा तो उन लोगों को चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर जन्मजय पांडेय, हाजी मो रकीब अंसारी, संतोष भगत, विजय कुमार यादव आदि लोग मौजूद थे.
केवल हुई अनुशंसा, नहीं की गयी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










