श्रावणी मेला में देवघर-बासुकिनाथ के बीच नहीं चलेंगे ऑटो
देवघर : श्रावणी मेला के दौरान अब बाबाधाम से बासुकिनाथ के लिए ऑटो नहीं चलेगी. यह निर्णय एसडीओ के साथ बस, ट्रक व ऑटो आॅनर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया. संघ के प्रतिनिधियों द्वारा मामला संज्ञान में लाये जाने के बाद एसडीओ सुधीर गुप्ता ने सख्ती से इसका अनुपालन कराने का विश्वास दिलाया. एसडीओ […]
देवघर : श्रावणी मेला के दौरान अब बाबाधाम से बासुकिनाथ के लिए ऑटो नहीं चलेगी. यह निर्णय एसडीओ के साथ बस, ट्रक व ऑटो आॅनर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया. संघ के प्रतिनिधियों द्वारा मामला संज्ञान में लाये जाने के बाद एसडीओ सुधीर गुप्ता ने सख्ती से इसका अनुपालन कराने का विश्वास दिलाया.
एसडीओ ने कहा कि ऑटो के बाबाधाम से बासुकिनाथ तक के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी. वहीं जहां-तहां रास्ते में बस रोककर सवारी उठाने का भी मसला बैठक में आया तो इस पर भी एसडीओ ने सख्ती बरतने की बात कही. जानकारी हो कि बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बासुकिनाथ पर जलार्पण करने जाते हैं. बासुकिनाथ जाने के लिए श्रद्धालु निजी वाहनों, किराये की बस व ऑटो आदि का इस्तेमाल करते हैं. ऑटो पर श्रद्धालुओं को क्षमता से अधिक भर कर बासुकिनाथ ले जाया जाता है. इतना ही नहीं प्राइवेट बस को तो जहां-तहां रोककर सवारी बैठाया जाता है.
मंदिर मोड़ से लेकर झौसागढ़ी धर्मकांटा व दुखी साह लेन में तो सड़क किनारे बस की अवैध पार्किंग हर साल लगती थी. उक्त अवैध पार्किंग से आम लोगों को परेशानी भी होती थी. एसडीओ कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि ऑटो चालकों द्वारा नियमों के विरुद्ध श्रद्धालुओं को ले जाया जाता है. पूरे मेला अवधि के दौरान ऑटो चालकों द्वारा सीधे बासुकीनाथ यात्रा करने पर रोक लगाई गई है. श्रद्धालुओं को लेकर जाते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










