श्रावणी मेला को लेकर ट्रेनों में बढ़ाये गये डिब्बे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जसीडीह: श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह स्टेशन में कांवरियों व यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होने के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने पहल की है. इसके तहत कुछ ट्रेनों में अस्थायी रूप अतिरिक्त डिब्बे लगाये जायेंगे. इन ट्रेनों में लगाया जायेगा एक साधारण दूसरी श्रेणी की डिब्बा : 13021/13022 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस […]
विज्ञापन
जसीडीह: श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह स्टेशन में कांवरियों व यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होने के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने पहल की है. इसके तहत कुछ ट्रेनों में अस्थायी रूप अतिरिक्त डिब्बे लगाये जायेंगे.
इन ट्रेनों में लगाया जायेगा एक साधारण दूसरी श्रेणी की डिब्बा : 13021/13022 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस में 10 जुलाई से 07 अगस्त तक हावड़ा से तथा 11 जुलाई से 08 अगस्त तक रक्सौल से जोड़ा जायेगा. 13049/13050 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में 10 जुलाई से 07 अगस्त तक हावड़ा से तथा 12 जुलाई से 09 अगस्त तक अमृतसर से जोड़ा जायेगा. 13105/13106 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस में 10 जुलाई से 07 अगस्त तक सियालदह से और 11 जुलाई से 08 अगस्त तक बलिया से जोड़ा जायेगा. वहीं 13185/13186 गंगा सागर एक्सप्रेस में 10 जुलाई से 07 अगस्त तक सियालदह से तथा 11 जुलाई से 08 अगस्त तक जयनगर से जोड़ा जायेगा. जबकि 53131/53132 सियालदह-मुजफ्फरपुर पैसेंजर में 10 जुलाई से 07 अगस्त तक सियालदह से तथा 11 जुलाई से 08 अगस्त तक मुजफ्फरपुर से जोड़ा जायेगा.
इन ट्रेनों में बढ़ाये जायेंगे चार साधारण दूसरी श्रेणी के डिब्बे :13507/13508 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 14 जुलाई से 11 अगस्त तक आसनसोल से वापसी में 15 जुलाई से 12 अगस्त तक गोरखपुर से बढ़ाया जायेगा. वहीं 13509/13510 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस में 11 जुलाई से 08 अगस्त तक आसनसोल से वापसी में 12 जुलाई से 09 अगस्त तक गोंडा से जोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










