ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दो की मौत, एक गंभीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना. जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर हुआ हादसा एक साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तीनों स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल देवघर : जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर माधोपुर के समीप अनियंत्रित ट्रक ने रात करीब 10 बजे सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों निवास कुमार […]
विज्ञापन
दुर्घटना. जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर हुआ हादसा
एक साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तीनों
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
देवघर : जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर माधोपुर के समीप अनियंत्रित ट्रक ने रात करीब 10 बजे सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों निवास कुमार यादव (25) व मधु यादव (30) की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य युवक राजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि तीनों एक साथ बाइक पर सवार होकर कहीं से घर लौट रहे थे. उसी दौरान तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल देवघर लाया गया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखते ही निवास व मधु को मृत घोषित कर दिया.
दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगी थी. घायल राजू के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसके कान से ब्लड आ जाने की बात कही. बताया कि राजू की हालत नाजुक है. बेहतर इलाज के लिये उसे बाहर रेफर कर दिया. मामले की सूचना डॉक्टर ने नगर थाने को भेज दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










