पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को लाया जा रहा है रिनपास

देवघर : देवघर के एक व्यक्ति ने पीएम को जान मारने की धमकी भरा ई-मेल भेजा है. पीएमओ से मिली सूचना के बाद देवघर जिला प्रशासन हरकत में आया और छापेमारी करके वीआइपी चौक के पास से मृणाल कांति नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास एक स्वीफ्ट कंपनी का एक […]
मगर पुलिस उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई. इसके बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर देर शाम उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहां डॉ सीके शाही के नेतृत्व में तीन सदस्यीय मेडिकल टीम(डॉ एनएल पंडित व डॉ दिवाकर पासवान) ने मृणाल की मेडिकल जांच की. जांच के बाद मेडिकल टीम ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया और हाइयर सेंटर (रिनपास) रेफर कर दिया. पुलिस ने इस मामले में देर शाम केस नंबर 391/17 दर्ज कर भादवि की धारा 385 व 387 के तहत सीजेएम कोर्ट में पेश किया. लेकिन तकनीकी खामियों के कारण कोर्ट ने आरोपित को वापस कर दिया. इस कारण गिरफ्तार आरोपित को रिनपास नहीं भेजा जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




