ePaper

देवघर में आधी रात क्यों हुई मुठभेड़? पुलिसकर्मियों की शहादत पर बोले बादल पत्रलेख, हत्यारे बख्शे नहीं जायेंगे

Updated at : 12 Feb 2023 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर में आधी रात क्यों हुई मुठभेड़? पुलिसकर्मियों की शहादत पर बोले बादल पत्रलेख, हत्यारे बख्शे नहीं जायेंगे

हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री बादल ने कहा कि मुठभेड़ में जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, हम उनके परिवार की पीड़ा को समझ सकते हैं. हमारी संवेदना उनके परिजनों के साथ है. परिजनों की हरसंभव मदद की जायेगी. घायलों को भी झारखंड सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

Deoghar Encounter Latest Update: बाबानगरी देवघर में शनिवार देर रात हुई भीषण मुठभेड़ में पुलिस के दो जवानों की मौत के बाद रविवार को हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्री बादल पत्रलेख पीड़ितों के परिजनों से मिलने पहुंचे. कृषि एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) ने कहा कि यह स्तब्ध करने वाली घटना है. पीड़ादायी है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. पूरा तंत्र लगा दिया जायेगा, दोषियों को सजा दिलाने में.

पुलिसवालों के परिजनों की मदद करेगी सरकार

हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री बादल ने कहा कि मुठभेड़ में जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, हम उनके परिवार की पीड़ा को समझ सकते हैं. हमारी संवेदना उनके परिजनों के साथ है. परिजनों की हरसंभव मदद की जायेगी. घायलों को भी झारखंड सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

मंत्री बादल पत्रलेख ने इस सवाल का नहीं दिया जवाब

हालांकि, मंत्री बादल पत्रलेख वहां मौजूद लोगों द्वारा बार-बार पूछे गये उस सवाल का जवाब नहीं दे पाये जिसमें उनसे पूछा गया कि मारे गये पुलिसकर्मियों को जिस व्यक्ति की सुरक्षा में तैनात किया गया था, वह सुरक्षा पाने का अधिकारी था या नहीं. मंत्री के सामने ही लोगों ने कहा कि जिसकी सुरक्षा में पुलिसकर्मियों को लगाया गया था, वह खुद अपराधी है.

Also Read: Jharkhand Crime News: देवघर में मुठभेड़, 2 पुलिस जवान शहीद, बाल-बाल बचे थानेदार

अंडा पट्टी मुहल्ला में मछली व्यवसायी के घर में घुसकर किया हमला

मंत्री को घेरकर खड़े लोगों ने यह भी पूछा कि राज्य में किसी व्यक्ति को सरकारी सुरक्षाकर्मी प्रदान करने का कोई नियम है या नहीं. अगर ऐसे लोगों की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाता रहेगा, तो उनकी मौतें होती ही रहेंगी. बता दें कि शनिवार देर रात देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित श्यामगंज रोड अंडा पट्टी मुहल्ला में मछली व्यवसायी सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की अपराधियों की गोली से मौत हो गयी.

देवघर मुठभेड़ में शहीद दोनों जवान साहिबगंज जिला के

नगर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई मुठभेड़ में मारे गये दोनों जवान साहिबगंज जिला के रहने वाले हैं. इनके नाम रवि कुमार मिश्र और संतोष यादव हैं. बताया जा रहा है कि हाल ही में सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था. इसके बाद ही सुधाकर ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी और उसे दो सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया गया था.

आधी रात को 12:30 बजे सुधाकर पर हुआ हमला, तलवारबाजी भी हुई

उल्लेखनीय है कि शनिवार को आधी रात के बाद 12:30 बजे घर में घुसकर अपराधियों ने सुधाकर झा पर हमला कर दिया. सुधाकर को बचाने के लिए दोनों जवान आगे आये. अपराधियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी. मुठभेड़ के दौरान तलवारबाजी भी हुई. इसमें सुधाकर और एक अपराधी भी घायल हो गया. उसका हाथ कट गया है.

Also Read: Jharkhand Crime News: पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आया देवघर के लक्ष्मी यादव हत्या मामले का आरोपी, पढ़ें पूरी खबर

डीआईजी और एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

डीआईजी सुदर्शन मंडल और एसपी सुभाष चंद्र जाट ने रविवार को घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने बताया है कि पप्पू सिंह और उसके बेटों ने सुधाकर पर हमला बोला. दोनों ओर से 8-8 लोग थे. मुठभेड़ के दौरान ही पुलिस वहां पहुंच गयी और 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है. हालांकि, पुलिस ने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया है. पूरे मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola