Cyclone Tracker: चक्रवाती तूफान डाना के कारण झारखंड में 24-25 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश, कई ट्रेनें कैंसिल

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Cyclone Tracker: चक्रवाती तूफान के कारण 24 और 25 अक्टूबर को झारखंड में मूसलाधार बारिश की संभावना है. तूफान के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले चक्रवाती तूफान के कारण 24 और 25 अक्टूबर को झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बुधवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है.

23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के मुताबिक झारखंड में मौसम में बदलाव बुधवार शाम से दिखने लगेगा. उन्होंने कहा कि तूफान का असल असर 24 अक्टूबर से राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में देखने को मिल सकता है. इस दौरान बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 25 अक्टूबर को पूरे झारखंड में बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्व झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

चक्रवाती तूफान डाना के कारण रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

संभावित चक्रवाती तूफान डाना की आशंका के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है.

  • ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 23/10/2024 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 25 /10/2024 को रद्द रहेगी
  • ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 18452 पुरी – हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर गरीब रथ एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 12875 पूरी – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/10/2024 को रद्द रहेगी.

23 अक्टूबर को होगी तूफान डाना की दस्तक

बता दें, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार को गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया. यह आज यानी बुधवार को भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक दबाव क्षेत्र के 23 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान और 25 अक्टूबर तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में पड़ेगा. तूफान के कारण दोनों राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. झारखंड के कई इलाकों में भी तूफान का असर दिखाई देगा. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Heavy Rain Warning: चक्रवाती तूफान डाना की दस्तक! 23 से 25 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola