सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 01 Dec 2025 8:11 PM

विज्ञापन

प्रखंड के सलैया गांव निवासी प्रभु प्रजापति बिहार के गया में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के सलैया गांव निवासी प्रभु प्रजापति बिहार के गया में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. गया मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया, उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. दो दिनों से उसे होश नहीं आया है. जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व मां का ब्रेन हेमरेज होने पर गया मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने गया था. इसी दौरान रविवार की रात डॉक्टर ने इंजेक्शन लाने की बात कही गयी. वह इंजेक्शन लाने गया के सैनिक कैंप के पास एक मेडिकल में गया था. इंजेक्शन लेने के बाद वह वापस मेडिकल कॉलेज जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उसे चपेट में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola