भद्रकाली महाविद्यालय में कार्यशाला
Updated at : 25 Mar 2026 8:17 PM (IST)
विज्ञापन

शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ करने में नेक की भूमिका अहम
विज्ञापन
शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ करने में नेक की भूमिका अहम::::हेडिंग
इटखोरी. भद्रकाली महाविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ दुलार ठाकुर ने की. मुख्य अतिथि भद्रकाली महाविद्यालय के निवर्तमान सचिव सह विभावि के सीसीडीसी प्रो डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, आइक्यूएसी गाइड भुवनेश्वर ओड़िशा के मैनेजिंग पार्टनर एवं रिसोर्स पर्सन दिलीप मंगराज, डिग्री कॉलेज भद्रक ओड़िशा के प्राचार्य डॉ सुकांता कुमार स्वानी, मणियां बंध डिग्री कॉलेज ओड़िशा के नैक को-ऑर्डिनेटर डॉ नीलांबर राय गुरु, अनुष्पा डिग्री कॉलेज ओड़िशा के प्रो विकासचंद्र राय सहित मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. रिचा कुमारी व पल्लवी कुमारी ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. रिसोर्स पर्सन दिलीप मंगराज ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने में नेक की भूमिका अति महत्वपूर्ण है. मुख्य अतिथि श्री सिंह ने नैक द्वारा बेहतर ग्रेडिंग प्राप्त करने के गुर बताते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के सामूहिक प्रयास से ही प्राप्त किया जा सकता है. प्राचार्य ने कहा कि कार्यशालाओं के आयोजन से महाविद्यालय के शिक्षकों को नैक से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी प्राप्त होती है. कार्यशाला में चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद के कॉलेजों के शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन प्रो ललित मोहन चौधरी व धन्यवाद ज्ञापन प्रो सकेंद्र मिस्त्री ने किया. कार्यक्रम में देव कुमार सिंह, सन्यासी शंकर चंद्रवंशी, प्रो जानकी प्रसाद दांगी, महेंद्र ठाकुर,अखिलेश कुमार पांडेय, डॉ ईवा सिन्हा, डॉ बालेश्वर पासवान, डॉ संदीप कुमार, प्रो धीरेंद्र कुमार यादव, लीलू रानी, मधुबाला कुमारी, पंकज कुमार, राकेश कुमार, मोइनउद्दीन अंसारी, दशरथ राणा,रफीक अंसारी, शिव कुमार सिंह, शुभम सौरभ, पुनीत राहुल चौरसिया,सिंकी सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




