हादसे में महिला की मौत, विरोध में सात घंटे रोड जाम

Updated:
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत, विरोध में सात घंटे रोड जाम

छठ मना कर लौट रही महिला को ट्रक ने चपेट में लिया

विज्ञापन

दुर्घटना. छठ मना कर लौट रही महिला को ट्रक ने चपेट में लिया

सिमरिया. थाना क्षेत्र के बगरा चौक पर गुरुवार की सुबह ट्रक ने एक महिला को चपेट में ले लिया, जिससे लावालौंग थाना क्षेत्र के कांशीमहुआ गांव निवासी आशा देवी (50) पति जीतन साव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने शव के साथ बगरा चौक के पास सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. जाम कर रहे लोग प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जाम की वजह से चतरा-रांची, बगरा-लावालौंग, बगरा-सिमरिया पथ पर वाहनों की कतार लग गयी. घटना की सूचना पाकर सीओ गौरव कुमार राय, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाने का प्रयास किया. लेकिन परिजन व ग्रामीण पांच लाख मुआवजा व पारिवारिक लाभ देने की मांग पर अड़े रहे. सीओ ने परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में 20 हजार रुपये दिये. साथ ही प्रावधान के तहत सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद बाद जाम कर रहे लोग शांत हुए औ जाम हटा लिया गया. जाम सुबह 8:30 बजे से लेकर अपराह्न 3:30 बजे तक रहा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि आशा देवी छठ पूजा पर हजारीबाग जिला केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर अपनी पुत्री के घर गयी थी. गुरुवार को अपने पोते के साथ घर लौट रही थी. इस दौरान ट्रक (जेएच 19 ए-9395) ने महिला को चपेट में ले लिया. घटना में पोता बाल-बाल बचा. ग्रामीणों ने ट्रक व चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. ट्रक बालूमाथ का बताया जा रहा है. मौके पर लावालौंग के उप प्रमुख महमुद खान, हेड़ुम पंचायत के मुखिया संतोष राम समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola