सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

सिमरिया-हजारीबाग पथ स्थित लिपदा गांव के समीप सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी

विज्ञापन

सिमरिया. सिमरिया-हजारीबाग पथ स्थित लिपदा गांव के समीप सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका मुखवा देवी (50 वर्षीय) पति सूदन पासवान बानासाड़ी गांव की रहने वाली थी. घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल व थाना प्रभारी प्रियेश प्रसून दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर रेफरल अस्पताल लाया. सदर अस्पताल चतरा में शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. बताया जाता हैं कि किसी वाहन ने महिला को धक्का मार कर फरार हो गया. जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के पति ने बताया कि सवा सात बजे सुभाष चौक गये हुए थे, वहां से पता चला कि किसी का सड़क दुर्घटना हुआ है. घर आकर देखने गये, तो देखा कि कोई और नहीं बल्कि मेरी पत्नी थी. इस संबंध में एसडीपीओ ने कहा कि संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिला है. यह एक्सीडेंट का मामला लग रहा है. सभी पहलुओ की जांच पड़ताल की जा रही है.मृतका मुखवा देवी के पति सुदन पासवान ने थाना में आवेदन देकर पत्नी की हत्या की आशंका जतायी है. हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की. थाना प्रभारी प्रियेश प्रसून ने कहा कि ग्रामीणों के सूचना पर उसके घर से टूटी चूड़ियां व खून के धब्बे मिले हैं. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola