महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

गुरुवार की सुबह सास व ससुर महुआ चुनने गये थे.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में नेहा कुमारी (25) पति लखन भुईयां ने गुरुवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि मृतका के पति बेंगलुरु में मजदूरी करता है. घर में सास व ससुर थे. गुरुवार की सुबह सास व ससुर महुआ चुनने गये थे. महुआ चुनने के बाद 11 बजे घर लौटे, तो बहु को पंखे में फांसी के फंदे में लटकता देखा. इसकी जानकारी आसपास के लोगों व पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर थाना प्रभारी शिवा यादव दल बल के साथ वहां पहुंचे. शव को फंदे से नीचे उतार कर अपने कब्जे में किया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola