ePaper

महिला ने छह लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

Updated at : 28 Nov 2024 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
महिला ने छह लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव निवासी कमली देवी (पति मोती यादव) ने थाना में आवेदन देकर छह लोगों पर उनके पति व पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव निवासी कमली देवी (पति मोती यादव) ने थाना में आवेदन देकर छह लोगों पर उनके पति व पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. आरोपियों में गांव के ही महादेव यादव, रूपलाल यादव, प्रयाग यादव, नागेश्वर यादव, रूपलाल यादव की बहू व गीता देवी के नाम शामिल हैं. महिला ने बताया कि मैं अपने पति व पुत्र उमेश यादव के साथ अपनी जमीन पर भवन निर्माण के लिए ईंट गिरवा रही थी. इसी दौरान उक्त लोग लाठी, डंडे व टांगी से हमला कर दिया. मारपीट में मेरे पति व पुत्र घायल हो गये. ग्रामीणों को आता देख उक्त लोग वहां से भाग गये. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पति व पुत्र को चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां से उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया. इधर, महादेव यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

घर के पास खड़ी बाइक की चोरी

लावालौंग. थाना क्षेत्र के टुनगुन गांव स्थित मो इम्तियाज गौड़ के घर के पास खड़ी बाइक (जेएच 03 एओ 4566) बुधवार की रात चोरी हो गयी. इस संबंध में इम्तियाज में थाना में आवेदन दिया है. इम्तियाज सिमरिया में दिहाड़ी मजदूर का काम करते है. बुधवार को शाम हो जाने के कारण वे अपने एक रिश्तेदार से बाइक लेकर घर आये थे. घर के बाहर खड़ी कर खाना खा कर सो गया. सुबह उठा तो बाइक वहां नहीं थी.

पिकअप वैन की चोरी

चतरा. शहर के किशुनपुर मुहल्ला निवासी संदीप कुमार के घर के बाहर से बुधवार की रात पिकअप वैन की चोरी हो गयी. इस संबंध में वैन के चालक संदीप ने बताया कि रात में घर के बाहर पिकअप वैन लगा कर सो गये थे. सुबह में जब उठा तो पिकअप वैन गायब थी. इसकी सूचना पिकअप मालिक को दी. इस संबंध में पिकअप वैन के मालिक ने थाना में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola