कसियाडीह गांव में जलमीनार खराब
कसियाडीह गांव में जलमीनार खराब
सिमरिया. बानासाड़ी पंचायत के कसियाडीह गांव के लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीण 500 मीटर दूर स्थित एक खेत के कुआं से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. गर्मी बढ़ने के साथ उक्त कुआं का भी जलस्तर काफी नीचे चला गया है. गांव की आबादी लगभग 500 है. गांव में लगी जलमीनार कई दिनों से खराब पड़ी है. वहीं पीएचइडी से नल जल योजना के तहत स्थापित जलमीनार को भी अब तक चालू नहीं किया गया है. हर वर्ष गर्मी में यहां के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है. गांव के कुआं व अन्य जलस्त्रोत सूख जाते हैं. स्कूली बच्चों के साथ-साथ रसोइया को भी मध्याह्न भोजन बनाने में परेशानी हो रही है. परमेश्वर महतो ने कहा कि सुबह उठते ही पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जलमीनार को दुरुस्त करने के लिए कई बार विभाग के पदाधिकारियों से कहा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया. रमेश महतो, रामेश्वर महतो, सुरेंद्र कुमार, किशुन प्रसाद, जिरुआ देवी, आनंदी महतो व जगरनाथ महतो ने कहा कि जलमीनार खराब रहने से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










