महुआ चुनने को लेकर जंगलों में आग लगाने लगे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
महुआ चुनने को लेकर जंगलों में आग लगाने लगे ग्रामीण

हर साल महुआ चुनने को लेकर ग्रामीणों द्वारा महुआ के पेड़ के नीचे खरपतवार में आग लगा दी जाती है

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ गिरना शुरू हो गया. महुआ चुनने को लेकर जंगलों में लोगाें ने आग लगाना शुरू कर दिया है. यही आग धीरे-धीरे जंगल में फैलने लगती है, जिससे जंगलों को नुकसान पहुंचता है. महुआ के पेड़ के नीचे खरपतवार के साथ-साथ कई तरफ के पौधे जलकर नष्ट हो जाते हैं. ज्ञात हो कि हर साल महुआ चुनने को लेकर ग्रामीणों द्वारा महुआ के पेड़ के नीचे खरपतवार में आग लगा दी जाती है, ताकि महुआ चुनने में आसानी हो. लेकिन यही आग कभी-कभी पूरे जंगल में फैल जाती है. फिलहाल जंगलों में महुआ का फूल कम मात्रा में कर गिर रहा है.

फ्रिज लदा कंटेनर पलटा, चालक घायल

प्रतापपुर. प्रतापपुर–कौरा मुख्य मार्ग स्थित सिदकी के आगे महदनीय मोड़ के पास बुधवार देर रात एक फ्रिज लदा कंटेनर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे चालक सह वाहन मालिक महाराष्ट्र के गजानंद को गंभीर चोट आयी है. पुलिस ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज कराया गया. कंटेनर पुणे से असम के गुवाहाटी की ओर जा रहा था. रात करीब डेढ़ बजे महदनीय मोड़ के पास तीखा मोड़ होने के कारण कंटेनर चालक नियंत्रण खो बैठा और कंटेनर सड़क किनारे पलट गया. चालक ने बताया कि गूगल मैप के सहारे गुवाहाटी जा रहे थे. इस दौरान रास्ता बदलकर इस मार्ग पर आ गये. कंटेनर पलटने के बाद कुछ लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर कंटेनर में लदे कुछ फ्रिज चोरी कर फरार हो गये. हालांकि पुलिस ने खोजबीन कर चोरी गये फ्रिज को बरामद कर लिया है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola