युवाओं के लिए बड़ा मौका, वीबीवाईएलडी क्विज को लेकर विद्यार्थियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज को लेकर छात्रों में भारी उत्साह. पंजीकरण अभियान के जरिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की पहल की गई.

विज्ञापन

चतरा. विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माई भारत चतरा की ओर से जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) क्विज 2027 को लेकर जागरूकता व पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

इसी क्रम में जिला युवा पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में माई भारत की टीम ने रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय हंटरगंज का दौरा किया. विद्यालय परिसर में क्विज को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. टीम ने विद्यार्थियों को क्विज के उद्देश्य, प्रक्रिया व युवाओं के लिए इसके महत्व की जानकारी दी. साथ ही अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

अभियान के दौरान काफी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया. विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया. जिला युवा पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में ज्ञान, तार्किक क्षमता, जागरूकता व राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों से क्विज में भाग लेने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola