सड़क पर बड़ा गड्ढा, बारिश का पानी बना मुसीबत, रोज चोटिल हो रहे लोग
सड़क पर बना बड़ा गड्ढा. | Prabhat Khabar Network
चतरा-सिमरिया मुख्य पथ पर बने बड़े गड्ढों के कारण राहगीर परेशान हैं. भारी वाहनों के कारण सड़क जर्जर हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.
चतरा. चतरा-सिमरिया मुख्य पथ पर बस स्टैंड के मुख्य द्वार के पास सड़क में बड़ा गड्ढा बन गया है. बारिश के कारण गड्ढे में पानी जमा है. इससे आए दिन बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों के अनुसार, हर रोज लोग गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं.
पानी में छिपा गड्ढा, राहगीरों के लिए बना खतरा
गड्ढे में पानी भरा रहने के कारण लोगों को उसकी गहराई और स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता है. ऐसे में वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी यह परेशानी का कारण बना हुआ है.
दिन-रात सैकड़ों हाइवा का होता है परिचालन
इस पथ से यात्री बस, छोटी-बड़ी वाहनों के साथ-साथ कोयला लदे सैकड़ों हाइवा का परिचालन दिन-रात होता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवा के चलने से ही सड़क में गड्ढा बना है. जिला प्रशासन की ओर से कई बार सड़क की मरम्मत करायी गयी, लेकिन कोयला लदे भारी वाहनों के आवागमन से सड़क में दोबारा गड्ढा बन जाता है.
इसके अलावा हीरो शोरूम और उसके आसपास की सड़क में कई गड्ढे बने हुए हैं. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगवां बाइपास रोड में भी जगह-जगह अनगिनत गड्ढे बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत, बीडीओ पर फर्जी जांच रिपोर्ट भेजने का आरोप
बाइक और छोटे वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी
सड़कों पर बने गड्ढों के कारण सबसे अधिक परेशानी बाइक और छोटी वाहन चालकों को हो रही है. बारिश के दौरान पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है. स्थानीय लोगों ने उपायुक्त से सड़कों में बने गड्ढों को दुरुस्त कराने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: सड़क किनारे खड़ा था ट्रक, तेज रफ्तार बोलेनो जा भिड़ी; युवक की मौके पर मौत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए