सड़क किनारे खड़ा था ट्रक, तेज रफ्तार बोलेनो जा भिड़ी; युवक की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

बसंत राणा (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा के किशुनपुर में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, हादसे में एक युवक की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल. घायलों को हजारीबाग रेफर किया गया है.

विज्ञापन

चतरा. शहर के किशुनपुर मोहल्ला स्थित लखन मिस्त्री के घर के समीप बुधवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेनो कार ने टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार किशुनपुर निवासी बसंत राणा (28), पिता- सरयू राणा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उपेंद्र राणा, रामदेव राणा व गुड्डू राणा गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. जानकारी के अनुसार बसंत राणा अपने दोस्तों के साथ बोलेनो कार से बधार की ओर से घर लौट रहा था. इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी.

लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उपेंद्र राणा व रामदेव राणा को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली. जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को घटनास्थल से हटाया गया. हादसे के बाद किशुनपुर में शोक का माहौल है व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की है. सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola