मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत, बीडीओ पर फर्जी जांच रिपोर्ट भेजने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा के पत्थलगड्डा में मनरेगा घोटाले की जांच में धांधली का आरोप. बीडीओ पर फर्जी रिपोर्ट भेजकर पीएमओ को गुमराह करने की शिकायत दर्ज, निष्पक्ष जांच की मांग.

विज्ञापन

चतरा. पत्थलगड्डा प्रखंड के बेलहर गांव निवासी मुसाफिर राणा ने पीएमओ कार्यालय को आवेदन भेजकर मनरेगा में किये गये गड़बड़ी की फर्जी जांच कर बीडीओ द्वारा जाने की शिकायत की है.

विज्ञापन

बताया कि बरवाडीह पंचायत के बेलहर गांव में 2021-22 व 2022-23 में छह कूप का निर्माण व आठ वृक्षारोपण योजना का कार्य किये बिना अधिकांश राशि की निकासी कर ली गयी है.इस मामले की पीएमओ से शिकायत की गयी थी, जिसके बाद जांच का निर्देश डीडीसी को दिया गया था.

डीडीसी ने स्वयं जांच नहीं कर गड़बड़ी में शामिल बीडीओ से ही जांच कराया गया.बीडीओ द्वारा फर्जी जांच रिपोर्ट पीएमओ को भेज कर गुमराह किया है. श्री राणा ने मामले की पुन निष्पक्ष तरीके से जांच कर इसमें शामिल पदाधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola