तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर निकाला विजय जुलूस

Updated:
विज्ञापन
तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर निकाला विजय जुलूस

साथ ही मिठाई बांटकर व पटाखे छोड़ कर खुशी का इजहार किया गया.

विज्ञापन

चतरा. पश्चिम बंगाल, असम व पांडिचेरी में प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत पर जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को विजयाेत्सव बनाया गया. साथ ही मिठाई बांटकर व पटाखे छोड़ कर खुशी का इजहार किया गया. इसके बाद जतराहीबाग से केसरी चौक तक गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने किया. जुलूस में विधायक जनार्दन पासवान मुख्य रूप से शामिल हुए. जिलाध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार हुआ है. बंगाल की जनता ममता बनर्जी सरकार से त्रस्त थी. अब बंगाल के लोगों को अच्छा वातावरण मिलेगा. महिलाएं निर्भिक होकर सड़क पर घूमती नजर आयेंगी. विधायक ने कहा कि यह जीत बंगाल की जनता की जीत है. वर्षों बाद भाजपा की बंगाल में एंट्री हुई है. बंगाल का विकास होगा. मौके पर महामंत्री मृत्युंजय सिंह, कपिल पासवान, नगर अध्यक्ष संजय प्रजापति, ग्रामीण अध्यक्ष सुबोध सिंह, दिनेश यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ, विद्यासागर आर्य, उदय कुमार वर्मा, बैजनाथ यदुवंशी, अभिषेक केसरी, जिला कोषाध्यक्ष अनुप तांबी, हरिओम केशरी समेत कई शामिल थे. जिला मुख्यालय के अलावा सिमरिया, इटखोरी, टंडवा, हंटरगंज, गिद्धौर, पत्थलगड्डा, कान्हाचट्टी, कुंदा, प्रतापपुर, मयूरहंड, लावालौंग प्रखंड में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola