आम्रपाली में वाहन मालिकों की बैठक

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
आम्रपाली में वाहन मालिकों की बैठक

आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े विस्थापित प्रभावित वाहन मालिकों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रह्लाद सिंह ने की.

विज्ञापन

टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े विस्थापित प्रभावित वाहन मालिकों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रह्लाद सिंह ने की. बैठक में विस्थापित प्रभावित वाहन मालिकों ने वाहनों से अवैध वसूली की खबर को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अवैध वसूली का भ्रामक व तथ्यहीन खबर चलाया जा रहा है. इसे लेकर सभी विभागों में अधिकारियों को पत्र लिख मामले से अवगत कराया जायेगा. इसके अलावा निर्णय लिया गया कि वाहन मालिक संघ एक एंबुलेंस की खरीदारी करेगा, जो दुर्घटना की स्थिति में तत्काल उपलब्ध करायेगा. संघ की आगामी बैठक 29 जून को होगी. मौके पर आशुतोष मिश्रा अरविंद सिंह, बद्री साव, महेंद्र कुमार, अजय रंजन कुमार, परवीन कुमार, राजीव कुमार व उमेश कुमार समेत सैकड़ो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola