सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की मौत

युवकों की मौत के बाद मयूरहंड प्रखंड के दो गांव धनगांवा व नवडीहा में मातम पसर गया.

विज्ञापन

मयूरहंड. हजारीबाग-इटखोरी मुख्य पथ पदमा थाना क्षेत्र के लाटी गांव के पास सड़क दुर्घटना में मंगलवार को घायल हुए दो युवकों की मौत हो गयी. दोनों युवकों की मौत के बाद मयूरहंड प्रखंड के दो गांव धनगांवा व नवडीहा में मातम पसर गया. मृतकों में धनगांवा निवासी सुनील गोस्वामी (42) व नवडीहा गांव निवासी सर्वजीत पंडा (44) शामिल हैं. दोनों का शव जैसे ही बुधवार की रात गांव लाया गया, परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. मालूम हो कि सड़क दुर्घटना में घायल सुनील की मौत रांची व सर्वजीत पांडेय की मौत हजारीबाग में इलाज के क्रम में हो गयी. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ट्रक चालक थे. इटखोरी मोड़ में अपने-अपने ट्रक को खड़ा कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

नो इंट्री का उल्लंघन करने वाले छह कोल वाहन ब्लैक लिस्टेड

सिमरिया. सुभाष चौक पर नो इंट्री का उल्लंघन करते छह वाहन पकड़े गये. सभी वाहनों को ब्लैक लिस्टेड किया गया. सीओ गौरव कुमार राय ने बताया कि लगातार नो इंट्री उल्लंघन की शिकायत मिल रही थी. जिसे लेकर यह कार्रवाई की गयी. ब्लैक लिस्टेड किये गये वाहनों में (जेएच 02 बीटी-1611), (जेएच 02 बीडब्ल्यू-0211), (जेएच 02 बीएन- 0764), (जेएच 02 बीडब्ल्यू-8270), (जेएच 02 बीटी-3488) व (जेएच 02 बीटी-1780) शामिल हैं. नो इंट्री का पालन नहीं करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई की जायेगी. आम लोगों से नो इंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जानकारी देने की अपील की है, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola