वनकर्मियों पर पत्थर फेंकने के आरोप में दो लोग पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन
वनकर्मियों पर पत्थर फेंकने के आरोप में दो लोग पकड़े गये

इनकी पहचान डुमरवार के छोटू भुईयां व चरका के कृष्ण भुईयां के रूप में की गयी.

विज्ञापन

प्रतापपुर. वन क्षेत्र के गड़गोरिया गांव में वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने गये वनकर्मियों पर कुछ लोगों ने पत्थर चलाये, जिसमें वनकर्मी को चोटें आयी हैं. वन कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को धर दबोचा. इनकी पहचान डुमरवार के छोटू भुईयां व चरका के कृष्ण भुईयां के रूप में की गयी. बताया गया कि गड़गोरिया में वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर घर बनाने की सूचना मिलने पर वनकर्मी अरविंद कुमार, नीरज कुमार व रंजीत कुमार वहां पहुंचे और अतिक्रमण हटाने लगे. इस दौरान दोनाें आरोपियों ने उन पर पत्थर चलाये, जिससे वे चोटिल हो गये.

दो पंचायतों में पेयजल समस्या निवारण पखवारा शिविर

सिमरिया. पेयजल समस्या निवारण पखवारा के तहत सोमवार को एदला व पुंडरा पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पखवारा के तहत खराब जलमीनारों को दुरुस्त कर पेयजल की समस्या से निजात दिलायी जायेगी. बीडीओ ने खराब पड़े चापानल व जलमीनारों का तकनीकी पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. कई चापानलों की मरम्मत मौके पर की गयी. शिविर में मुखिया बिनोद महतो, शकुंतला देवी, प्रखंड कर्मी सहित ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola