कार व बाइक की टक्कर में दो घायल, रेफर

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
कार व बाइक की टक्कर में दो घायल, रेफर

सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा के पास शनिवार को कार व बाईक में टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

चतरा.

सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा के पास शनिवार को कार व बाईक में टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में शहर के नगवां मुहल्ला निवासी जावेद हुसैन व मो संटू शामिल है. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जावेद को रांची व संटू को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. घटना के बाद कार चालक व उसमें सवार लोग वाहन छोड़ कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार दोनो युवक बाइक से कटकमसांडी की ओर से चतरा आ रहे थे. वहीं विपरीत से चार पाहिया आ रही थी. इस दौरान दोनो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में बाइक व कार क्षतिग्रस्त हो गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंच कर दोनों वाहनों को थाना लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola