श्राद्ध में शामिल होने गांव आया TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर हमले में था शामिल

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉफ्रेंस करते एसपी : प्रभात खबर

चतरा पुलिस ने टीएसपीसी के एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझु को गिरफ्तार किया. वह 2024 में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था.

विज्ञापन

चतरा : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सक्रिय एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोछु उर्फ लखन गंझू को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया. वह अपने गांव पारामातु में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराधी को दबोचा

इस संबंध में एसपी अनिमेष नैथानी ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोछु उर्फ लखन गंझू श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने गांव पारामातु आने वाला है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी ने सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु गांव में छापेमारी की और लक्ष्मण गंझू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार उग्रवादी लंबे समय से फरार चल रहा था. ये भी पढ़ें: कोडरमा में अटल जी के आदर्शों पर चलने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

पुलिसकर्मियों पर हमले में शामिल था

एसपी ने बताया कि लक्ष्मण गंझू टीएसपीसी संगठन में काफी सक्रिय था. वर्ष 2024 में सदर थाना क्षेत्र में अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर किए गए हमले में वह शामिल था. इस घटना में दो पुलिस जवान शहीद हुए थे. उक्त मामले में लक्ष्मण गंझू की तलाश लंबे समय से की जा रही थी.

गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध पूर्व से कई मामले दर्ज हैं

गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध पूर्व से कई मामले दर्ज है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वशिष्ठनगर थाना और सदर थाना में कुल तीन मामले दर्ज हैं. इन मामलों में आर्म्स एक्ट, यूएपीए, सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज हैं. अभियान में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुअनि विधायक प्रसाद यादव तथा लावालौंग थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द करने की मांग पर इचाक में छात्रों ने निकाला विरोध मार्च, 20 अगस्त को CM आवास घेराव की दी चेतावनी


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola