चतरा में सावन सप्तमी को लेकर भव्य कलश यात्रा, 751 श्रद्धालु हुए शामिल; गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
कलश यात्रा में शामिल लोग : प्रभात खबर
चतरा के मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में सावन सप्तमी महोत्सव के उपलक्ष्य में 751 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा. भक्तिमय माहौल में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे.
चतरा : जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह बाजोबार मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में सावन सप्तमी महोत्सव मनाये जाने को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी. कलश यात्रा में 751 श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु बोल बम, हर हर महादेव, जय भोले जय भंडारी जयकारे लगाते रहे.
यहां मनाया जाएगा आज सावन सप्तमी
कलश यात्रा मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूरी पर स्थित बुद्ध नदी में कलश में जल भरकर श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए कई गांव का भ्रमण किया. इसके बाद मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर पहुंचकर कलश स्थापित किया. तीन दिवसीय इस महोत्सव में मंगलवार को अखंड हरी कीर्तन और बुधवार को सावन सप्तमी मनाया जाएगा. इस मौके पर पूजा अर्चना के साथ-साथ भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया है.
मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी समेत कई लोग मौजूद
मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, मुखिया कंचन देवी, मंदिर समिति के मेघन दांगी, रमेश ठाकुर, उमेश यादव, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, राजेश दांगी, बलराम दांगी, सिमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दिनेश्वर राम,रघुवीर दागी, कृष्णा दांगी, भुनेश्वर महतो,किरण देवी, सुरेश दांगी सुमित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









