शहीद शक्ति सिंह की 10वीं शहादत दिवस आज, बारामूला में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए थे
फोटो :- शहादत दिवस को लेकर सजधज कर तैयार शहीद स्थल. | Prabhat Khabar Network
मयूरहंड में शहीद शक्ति सिंह का 10वां शहादत दिवस आज मनाया जा रहा है. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल होंगे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी.
मयूरहंड: चतरा जिले में शहीद शक्ति सिंह की 10वीं शहादत दिवस आज मयूरहंड स्थित शहीद स्मारक में मनाई जाएगी. श्रंद्धांजलि, माल्यार्पण और तिरंगा यात्रा पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम में सांसद कालीचरण सिंह, विधायक कुमार उज्ज्वल दास, पूर्व विधायक किशुन कुमार दास समेत कई अन्य प्रमुख बुद्धिजीवियों के शामिल होने की सूचना है.
शहादत दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
शहादत दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. इसके लिये झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की बालिकाएं तैयारी में जुटी हुई हैं. मालूम हो कि शहीद शक्ति सिंह प्रखंड क्षेत्र के अंबातरी गांव के रहने वाले हैं. जिनका जन्म एक दिसंबर 1986 को चतरा जिला मुख्यालय में हुआ था. वे अधिवक्ता संत सिंह के दिवंगत पुत्र हैं.
शहीद शक्ति सिंह जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे
शहीद शक्ति सिंह जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों से लोहा लेते हुए 16 अगस्त 2016 को शहीद हो गये थे, जिनका शहादत दिवस हर 17 अगस्त को मनाई जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









