चरवाहा को चपेट में लेने के बाद सीमेंट लदा ट्रक रेलिंग से अटका
Updated at : 12 Oct 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के रामटुंडा पुल के पास सीमेंट लदा एक बेकाबू ट्रक एक चरवाहा और भैंस को चपेट में लेने के बाद पुल की रेलिंग में अटक गया.
विज्ञापन
चतरा. सदर थाना क्षेत्र के रामटुंडा पुल के पास सीमेंट लदा एक बेकाबू ट्रक एक चरवाहा और भैंस को चपेट में लेने के बाद पुल की रेलिंग में अटक गया. इस हादसे में चालक व उपचालक बाल-बाल बचे. घायल चरवाहा रामटुंडा गांव निवासी जानकी महतो को इलाज के सदर अस्पताल भेजा गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. भैंसा अविनाश यादव का था. सीमेंट लदा ट्रक हजारीबाग की ओर से आ रहा था. घटना में पुल का लगभग 50 फीट रेलिंग टूट गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




