आश्वासन के बाद हटाया जाम, 15 घ्ंट्रे तक ठप रखा आवागमन

Updated:
विज्ञापन
आश्वासन के बाद हटाया जाम, 15 घ्ंट्रे तक ठप रखा आवागमन

युवक की मौत के बाद लोगों ने बगरा-रांची मुख्य मार्ग जाम रखा था

विज्ञापन

: युवक की मौत के बाद लोगों ने बगरा-रांची मुख्य मार्ग जाम रखा था सिमरिया. चतरा-लातेहार सीमा पर स्थित गोनिया के पास रविवार की देर शाम युवक की मौत के बाद लगाया जाम हटा लिया गया. जाम करीब 15 घंटे तक रहा और सोमवार को दिन के 11 बजे प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हटाया गया, जिसके बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका़ बताते चलें कि रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जिरूआखुर्द के कुरूमडाड़ी गांव लेधा टोला के कमलेश उरांव की मौत हो गयी थी. घटना से गुस्साये परिजन व ग्रामीणों ने बगरा-रांची मुख्य पथ को रात करीब आठ बजे से जाम कर दिया, जो सोमवार को दिन के 11 तक जारी रहा. सीओ गौरव कुमार राय, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह दल बल के साथ वहां पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में दस हजार रुपये दिये. साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत एक लाख रुपये व इंश्योरेंस का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. इस आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. इसके बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ. मौके पर झामुमो नेता मनोज चंद्रा, जिप सदस्य देवनंदन साहू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रमन साहू, भूपेंद्र ठाकुर, कृष्णा साव समेत अन्य उपस्थित थे. वहीं दूसरी घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत के बाद परिजनों ने सिमरिया-हजारीबाग पथ जाम कर दिया. सीओ, थाना प्रभारी व झामुमो नेता पहुंच कर ट्रैक्टर मालिक से मृतक के परिजनों को दो लाख 65 हजार का चेक व 35 हजार नकद दिलाया गया. साथ ही घायल का इलाज कराने का आश्वासन दिया. एक घंटे के बाद जाम हटा लिया गया. पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola