24 पीस लकड़ी का बोटा लदा ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
24 पीस लकड़ी का बोटा लदा ट्रैक्टर जब्त

जब्त ट्रैक्टर रहरिया गांव निवासी रामविशुन यादव का बताया जा रहा है.

विज्ञापन

चतरा. प्रतापपुर पुलिस ने छापामारी कर रहरिया चौक के पास से लकड़ी का 24 पीस बोटा लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. वहीं चालक फरार हो गया. जब्त ट्रैक्टर रहरिया गांव निवासी रामविशुन यादव का बताया जा रहा है. लकड़ी के बोटे को बिहार ले जाने की योजना थी. इस संबंध में एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध रूप से लकड़ी का बोटा लदा एक ट्रैक्टर मनातु की तरफ से रहरिया होते हुए बिहार की ओर जाने वाला है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने रहरिया चौक के पास ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रैक्टर को खेत की ओर मोड़ दिया और ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला. इस संबंध में ट्रैक्टर के मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी व कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola